Skip to content
navigationtools

Shrimad Bhagavad Gita

Progress:95.4%

x

यतः प्रवृत्तिर्भूतानां येन सर्वमिदं ततम् । स्वकर्मणा तमभ्यर्च्य सिद्धिं विन्दति मानवः ॥ १८-४६॥

He from whome arise the activity of all beings and by whom all this is pervaded - by worshipping Him with his own duty man reaches perfection.

english translation

जिस (परमात्मा) से भूतमात्र की प्रवृत्ति अर्थात् उत्पत्ति हुई है और जिससे यह सम्पूर्ण जगत् व्याप्त है, उस (परमात्मा) की स्वकर्म द्वारा पूजा करके मनुष्य सिद्धि को प्राप्त होता है॥

hindi translation

श्रेयान्स्वधर्मो विगुणः परधर्मात्स्वनुष्ठितात् । स्वभावनियतं कर्म कुर्वन्नाप्नोति किल्बिषम् ॥ १८-४७॥

One's own duty, (though) defective, is superior to another's duty well performed. By performing a duty as dictated by one's own nature, one does not incur sin.

english translation

सम्यक् अनुष्ठित परधर्म की अपेक्षा गुणरहित स्वधर्म श्रेष्ठ है। (क्योंकि) स्वभाव से नियत किये गये कर्म को करते हुए मनुष्य पाप को नहीं प्राप्त करता।

hindi translation

सहजं कर्म कौन्तेय सदोषमपि न त्यजेत् । सर्वारम्भा हि दोषेण धूमेनाग्निरिवावृताः ॥ १८-४८॥

O Kaunteya ( Arjun ), one should not give up the duty to which one is born, even though it be faulty. For all undertakings are surrounded with evil, as fire is with smoke.

english translation

हे कौन्तेय ! दोषयुक्त होने पर भी सहज कर्म को नहीं त्यागना चाहिए; क्योंकि सभी कर्म दोष से आवृत होते है, जैसे धुयें से अग्नि।

hindi translation

असक्तबुद्धिः सर्वत्र जितात्मा विगतस्पृहः । नैष्कर्म्यसिद्धिं परमां संन्यासेनाधिगच्छति ॥ १८-४९॥

He whose understanding is on all sides unattached, whose self is conquered, who is free from desires - he attains by renunciation the supreme perfection transcending all activity.

english translation

सर्वत्र आसक्ति रहित बुद्धि वाला वह पुरुष जो स्पृहारहित(तृष्णारहित) तथा जितात्मा है, संन्यास के द्वारा परम नैर्ष्कम्य सिद्धि(नैष्कर्म्यरूप परमात्मतत्त्व) को प्राप्त होता है।

hindi translation

सिद्धिं प्राप्तो यथा ब्रह्म तथाप्नोति निबोध मे । समासेनैव कौन्तेय निष्ठा ज्ञानस्य या परा ॥ १८-५०॥

O Kaunteya ( Arjun ) ! Learn from Me in brief, how he who has attained perfection reaches Brahma (the Eternal), that supreme state of knowledge.

english translation

हे कौन्तेय ! सिद्धि-(अन्तःकरणकी शुद्धि-) को प्राप्त हुआ साधक ब्रह्मको, जो कि ज्ञानकी परा निष्ठा है, जिस प्रकारसे प्राप्त होता है, उस प्रकारको तुम मुझसे संक्षेपमें ही समझो।

hindi translation