Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:86.9%

x

यस्मिन् वैरानुबन्धेन व्यूढेन विबुधेतराः । बहवो लेभिरे सिद्धिं यामु हैकान्तयोगिनः ॥ ८-२२-६ ॥

Many demons who were continuously inimical toward You finally achieved the perfection of great mystic yogīs. Your Lordship can perform one work to serve many purposes, ॥ 8-22-6॥

english translation

आपसे लगातार शत्रुता रखने वाले अनेक असुरों ने अन्तत: महान् योगियों की सिद्धि प्राप्त की। आप एक ही कार्य से अनेक उद्देश्यों की पूर्ति कर सकते हैं; ॥ ८-२२-६ ॥

hindi translation

तेनाहं निगृहीतोऽस्मि भवता भूरिकर्मणा । बद्धश्च वारुणैः पाशैर्नातिव्रीडे न च व्यथे ॥ ८-२२-७ ॥

And consequently, although You have punished me in many ways, I do not feel ashamed of having been arrested by the ropes of Varuṇa, nor do I feel aggrieved. ॥ 8-22-7 ॥

english translation

फलस्वरूप यद्यपि आपने मुझे अनेक प्रकार से दण्डित किया है फिर भी मुझे वरुणपाश से बंदी बनाये जाने की न तो लज्जा है न ही मैं कोई कष्ट अनुभव कर रहा हूँ। ॥ ८-२२-७ ॥

hindi translation

पितामहो मे भवदीयसम्मतः प्रह्लाद आविष्कृतसाधुवादः । भवद्विपक्षेण विचित्रवैशसं सम्प्रापितस्त्वत्परमः स्वपित्रा ॥ ८-२२-८ ॥

My grandfather Prahlāda Mahārāja is famous, being recognized by all Your devotees. Although harassed in many ways by his father, Hiraṇyakaśipu, he still remained faithful, taking shelter at Your lotus feet. ॥ 8-22-8 ॥

english translation

मेरे बाबा प्रह्लाद महाराज आपके सारे भक्तों द्वारा मान्य होकर प्रसिद्ध हैं। यद्यपि उनके पिता हिरण्यकशिपु ने उन्हें अनेक प्रकार से कष्ट दिए थे, फिर भी वे आपके चरणकमलों का आश्रय लेकर आज्ञाकारी बने रहे। ॥ ८-२२-८ ॥

hindi translation

किमात्मनानेन जहाति योऽन्ततः किं रिक्थहारैः स्वजनाख्यदस्युभिः । किं जायया संसृतिहेतुभूतया मर्त्यस्य गेहैः किमिहायुषो व्ययः ॥ ८-२२-९ ॥

What is the use of the material body, which automatically leaves its owner at the end of life? And what is the use of all one’s family members, who are actually plunderers taking away money that is useful for the service of the Lord in spiritual opulence? What is the use of a wife? She is only the source of increasing material conditions. And what is the use of family, home, country and community? Attachment for them merely wastes the valuable energy of one’s lifetime. ॥ 8-22-9 ॥

english translation

उस भौतिक शरीर से क्या लाभ जो जीवन के अन्त में अपने स्वामी को स्वत: छोड़ देता है? और परिवार के उन सभी सदस्यों से क्या लाभ जो वास्तव में उस धन का अपहरण कर लेते हैं, जो दिव्य ऐश्वर्य के लिए भगवान् की सेवा में उपयोगी हो सकता है? उस पत्नी से भी क्या लाभ जो भौतिक दशाओं को बढ़ाने की स्रोत मात्र है। उस परिवार, घर, देश तथा जाति से भी क्या लाभ जिसमें आसक्त होने से सारे जीवन की मूल्यवान शक्ति का मात्र अपव्यय होता है। ॥ ८-२२-९ ॥

hindi translation

इत्थं स निश्चित्य पितामहो महानगाधबोधो भवतः पादपद्मम् । ध्रुवं प्रपेदे ह्यकुतोभयं जनाद्भीतः स्वपक्षक्षपणस्य सत्तम ॥ ८-२२-१० ॥

My grandfather, the best of all men, who achieved unlimited knowledge and was worshipable for everyone, was afraid of the common men in this world. Being fully convinced of the substantiality afforded by shelter at Your lotus feet, He took shelter of Your lotus feet, against the will of his father and demoniac friends, who were killed by Your own self. ॥ 8-22-10 ॥

english translation

मेरे पितामह जो सभी मनुष्यों में श्रेष्ठ थे और जिन्होंने असीम ज्ञान प्राप्त किया था और जो हर एक द्वारा पूज्य थे, इस जगत के सामान्य लोगों से भयभीत रहते थे। आपके चरणकमलों में प्राप्त होने वाले आश्रय को पूर्णतया समझकर ही उन्होंने आपके द्वारा मारे गये अपने पिता तथा अपने असुर मित्रों की इच्छा के विरुद्ध आपके चरणकमलों की शरण ग्रहण की थी। ॥ ८-२२-१० ॥

hindi translation