Skip to content
navigationtools

Srimad Bhagavatam

Progress:90.6%

x

आशासानस्य तस्येदं ध्रुवमुन्नद्धचेतसः । मदशोषक इन्द्रस्य भूयाद्येन सुतो हि मे ॥ ६-१८-२६ ॥

Diti thought: Indra considers his body eternal, and thus he has become unrestrained. I therefore wish to have a son who can remove Indra’s madness. Let me adopt some means to help me in this. ॥ 6-18-26 ॥

english translation

दिति ने विचार किया: कि इन्द्र अपने शरीर को शाश्वत समझ कर अनियंत्रित हो गया है। अत: मैं ऐसा पुत्र चाहूँगी जो इन्द्र की उन्मत्तता को दूर कर दे। इसके लिए मैं कुछ न कुछ उपाय करती हूँ। ॥ ६-१८-२६ ॥

hindi translation

इति भावेन सा भर्तुराचचारासकृत्प्रियम् । शुश्रूषयानुरागेण प्रश्रयेण दमेन च ॥ ६-१८-२७ ॥

Thinking in this way [with a desire for a son to kill Indra], Diti began constantly acting to satisfy Kaśyapa by her pleasing behavior. O King, Diti always carried out Kaśyapa’s orders very faithfully, as he desired. ॥ 6-18-27 ॥

english translation

इस प्रकार सोचती हुई (इन्द्र को मारने के लिए एक ऐसे पुत्र की इच्छा से) दिति निरन्तर अपने पति कश्यप को अपने मोहक आचरण से प्रसन्न रखने लगी। हे राजन्! दिति कश्यप की सभी आज्ञाओं का अत्यन्त निष्ठा से पालन करती रही। ॥ ६-१८-२७ ॥

hindi translation

भक्त्या परमया राजन् मनोज्ञैर्वल्गुभाषितैः । मनो जग्राह भावज्ञा सुस्मितापाङ्गवीक्षणैः ॥ ६-१८-२८ ॥

With service, love, humility and control, with words spoken very sweetly to satisfy her husband, and with smiles and glances at him, Diti attracted his mind and brought it under her control. ॥ 6-18-28 ॥

english translation

वह सेवा, प्रेम, विनय तथा आत्म-संयम एवं अपनी मृदुल वाणी से और अपनी मन्द हँसी और बाँकी चितवन से कश्यप के मन को आकृष्ट करते हुए उसने उन्हें अपने वश में कर लिया। ॥ ६-१८-२८ ॥

hindi translation

एवं स्त्रिया जडीभूतो विद्वानपि विदग्धया । बाढमित्याह विवशो न तच्चित्रं हि योषिति ॥ ६-१८-२९ ॥

Although Kaśyapa Muni was a learned scholar, he was captivated by Diti’s artificial behavior, which brought him under her control. Therefore he assured his wife that he would fulfill her desires. Such a promise by a husband is not at all astonishing. ॥ 6-18-29 ॥

english translation

यद्यपि कश्यप मुनि एक विद्वान पुरुष थे, किन्तु वे दिति के बनावटी व्यवहार से मोहित हो गये जिससे वे उसके वश में आ गये। अत: उन्होंने अपनी पत्नी को विश्वास दिलाया कि वे उसकी इच्छाओं की पूर्ति करेंगे। पति द्वारा ऐसा वचन तनिक भी आश्चर्यजनक नहीं है। ॥ ६-१८-२९ ॥

hindi translation

विलोक्यैकान्तभूतानि भूतान्यादौ प्रजापतिः । स्त्रियं चक्रे स्वदेहार्धं यया पुंसां मतिर्हृता ॥ ६-१८-३० ॥

In the beginning of creation, Lord Brahmā, the father of the living entities of the universe, saw that all the living entities were unattached. To increase population, he then created woman from the better half of man’s body, for woman’s behavior carries away a man’s mind. ॥ 6-18-30 ॥

english translation

सृष्टि के प्रारम्भ में ब्रह्माण्ड की जीवात्माओं के पिता ब्रह्माजी ने देखा कि समस्त जीवात्मा विरक्त हो रहे हैं। अत: उन्होंने जनसंख्या बढ़ाने के उद्देश्य से पुरुष के आधे अंग से स्त्री की रचना की क्योंकि स्त्री का आचरण मनुष्य के मन को हर लेता है। ॥ ६-१८-३० ॥

hindi translation