Progress:80.5%
विदितमनन्त समस्तं तव जगदात्मनो जनैरिहाचरितम् । विज्ञाप्यं परमगुरोः कियदिव सवितुरिव खद्योतैः ॥ ६-१६-४६ ॥
O unlimited Supreme Personality of Godhead, whatever a living entity does in this material world is well known to You because You are the Supersoul. In the presence of the sun there is nothing to be revealed by the light of a glowworm. Similarly, because You know everything, in Your presence there is nothing for me to make known. ॥ 6-16-46 ॥
english translation
हे अनन्त भगवान्! इस भौतिक जगत में जीवात्मा जो भी करता है, वह आपको भली भाँति विदित रहता है क्योंकि आप परमात्मा हैं। सूर्य की उपस्थिति में जुगनुओं के प्रकाश से कुछ भी उद्दीप्त नहीं होता? इसी प्रकार, चूँकि आप सब कुछ जानने वाले हैं, अत: आपकी उपस्थिति में मेरे बताने के लिए कुछ भी नहीं है। ॥ ६-१६-४६ ॥
hindi translation
नमस्तुभ्यं भगवते सकलजगत्स्थितिलयोदयेशाय । दुरवसितात्मगतये कुयोगिनां भिदा परमहंसाय ॥ ६-१६-४७ ॥
My dear Lord, You are the creator, maintainer and annihilator of this cosmic manifestation, but persons who are too materialistic and who always see separateness do not have eyes with which to see You. They cannot understand Your real position, and therefore they conclude that the cosmic manifestation is independent of Your opulence. My Lord, You are the supreme pure, and You are full in all six opulences. Therefore I offer my respectful obeisances unto You. ॥ 6-16-47 ॥
english translation
हे भगवान्! आप ही इस दृश्य जगत के स्रष्टा, पालक तथा संहारक हैं, किन्तु घोर संसारी तथा भेदवादी जनों के पास वे नेत्र ही नहीं होते जिनसे वे आपको देख सकें। वे आपकी वास्तविक स्थिति को न समझ पाने के कारण इस निष्कर्ष पर पहुंच जाते हैं कि यह दृश्य-जगत आपके ऐश्वर्य से स्वतंत्र है। हे भगवान्! आप परम विशुद्ध हैं और सभी छहों ऐश्वर्यों से ओतप्रोत हैं। अत: मैं आपको सादर नमस्कार करता हूँ। ॥ ६-१६-४७ ॥
hindi translation
यं वै श्वसन्तमनु विश्वसृजः श्वसन्ति यं चेकितानमनु चित्तय उच्चकन्ति । भूमण्डलं सर्षपायति यस्य मूर्ध्नि तस्मै नमो भगवतेऽस्तु सहस्रमूर्ध्ने ॥ ६-१६-४८ ॥
My dear Lord, it is after You endeavor that Lord Brahmā, Indra and the other directors of the cosmic manifestation become occupied with their activities. It is after You perceive the material energy, My Lord, that the senses begin to perceive. The Supreme Personality of Godhead holds all the universes on His heads like seeds of mustard. I offer my respectful obeisances unto You, that Supreme Personality, who has thousands of hoods. ॥ 6-16-48 ॥
english translation
हे भगवान्! आपकी चेष्टा से ही भगवान् ब्रह्मा, इन्द्र तथा दृश्य जगत के अन्य अधीक्षक अपने अपने कार्यों में निरत हो जाते हैं। हे ईश्वर! आपके द्वारा भौतिक शक्ति को देखे जाने पर ही इन्द्रियाँ देख पाती हैं। अनन्त भगवान् समस्त ब्रह्माण्डों को अपने सर पर सरसों के बीजों के समान धारण किये रहते हैं। हे सहस्र-फण वाले परम पुरुष! मैं आपको सादर नमस्कार करता हूँ। ॥ ६-१६-४८ ॥
hindi translation
श्रीशुक उवाच संस्तुतो भगवानेवमनन्तस्तमभाषत । विद्याधरपतिं प्रीतश्चित्रकेतुं कुरूद्वह ॥ ६-१६-४९ ॥
Śukadeva Gosvāmī continued: The Lord, the Supreme Personality of Godhead, Anantadeva, being very much pleased with the prayers offered by Citraketu, the King of the Vidyādharas, replied to him as follows, O best of the Kuru dynasty, Mahārāja Parīkṣit. ॥ 6-16-49 ॥
english translation
शुकदेव गोस्वामी ने आगे कहा—हे कुरुवंश में श्रेष्ठ, महाराज परीक्षित! विद्याधरों के राजा चित्रकेतु द्वारा की गई स्तुति से अत्यधिक प्रसन्न होकर भगवान् अनन्तदेव ने इस प्रकार उत्तर दिया। ॥ ६-१६-४९ ॥
hindi translation
श्रीभगवानुवाच यन्नारदाङ्गिरोभ्यां ते व्याहृतं मेऽनुशासनम् । संसिद्धोऽसि तया राजन् विद्यया दर्शनाच्च मे ॥ ६-१६-५० ॥
The Supreme Personality of Godhead, Anantadeva, replied as follows: O King, as a result of your having accepted the instructions spoken about Me by the great sages Nārada and Aṅgirā, you have become completely aware of transcendental knowledge. Because you are now educated in the spiritual science, you have seen Me face to face. Therefore you are now completely perfect. ॥ 6-16-50 ॥
english translation
भगवान् अनन्त देव ने इस प्रकार उत्तर दिया—हे राजन्! परम साधु नारद तथा अंगिरा द्वारा मेरे सम्बन्ध में दिये गये उपदेशों को अंगीकार करने के फलस्वरुप तुम दिव्य ज्ञान से भली-भाँति अवगत हो चुके हो। आध्यात्मिक ज्ञान में शिक्षित हो जाने के कारण अब तुमने मेरा साक्षात् दर्शन किया है, अत: तुम अब पूर्णतया सिद्ध हो चुके हो। ॥ ६-१६-५० ॥
hindi translation