linkstools

Srimad Bhagavatam

Progress:9.8%

x

कृतागसं तं प्ररुदन्तमक्षिणी कषन्तमञ्जन्मषिणी स्वपाणिना । उद्वीक्षमाणं भयविह्वलेक्षणं हस्ते गृहीत्वा भिषयन्त्यवागुरत् ॥ १०-९-११ ॥

When caught by mother Yaśodā, Kṛṣṇa became more and more afraid and admitted to being an offender. As she looked upon Him, she saw that He was crying, His tears mixing with the black ointment around His eyes, and as He rubbed His eyes with His hands, He smeared the ointment all over His face. Mother Yaśodā, catching her beautiful son by the hand, mildly began to chastise Him. ॥ 10-9-11 ॥

english translation

माता यशोदा द्वारा पकड़े जाने पर कृष्ण और अधिक डर गये और उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली। ज्योंही माता यशोदा ने कृष्ण पर दृष्टि डाली तो देखा कि वे रो रहे थे। उनके आँसू आँखों के काजल से मिल गये और हाथों से आँखें मलने के कारण उनके पूरे मुखमण्डल में वह काजल पुत गया। माता यशोदा ने अपने सलोने पुत्र का हाथ पकड़ते हुए धीरे से डाँटना शुरू किया। ॥ १०-९-११ ॥

hindi translation

त्यक्त्वा यष्टिं सुतं भीतं विज्ञायार्भकवत्सला । इयेष किल तं बद्धुं दाम्नातद्वीर्यकोविदा ॥ १०-९-१२ ॥

Mother Yaśodā was always overwhelmed by intense love for Kṛṣṇa, not knowing who Kṛṣṇa was or how powerful He was. Because of maternal affection for Kṛṣṇa, she never even cared to know who He was. Therefore, when she saw that her son had become excessively afraid, she threw the stick away and desired to bind Him so that He would not commit any further naughty activities. ॥ 10-9-12 ॥

english translation

यह जाने बिना कि कृष्ण कौन हैं या वे कितने शक्तिमान हैं, माता यशोदा कृष्ण के अगाध प्रेम में सदैव विह्वल रहती थीं। कृष्ण के लिए मातृ-स्नेह के कारण उन्हें इतना तक जानने की परवाह नहीं रहती थी कि कृष्ण हैं कौन? अतएव जब उन्होंने देखा कि उनका पुत्र अत्यधिक डर गया है, तो अपने हाथ से छड़ी फेंक कर उन्होंने उसे बाँधना चाहा जिससे और आगे उद्दण्डता न कर सके। ॥ १०-९-१२ ॥

hindi translation

न चान्तर्न बहिर्यस्य न पूर्वं नापि चापरम् । पूर्वापरं बहिश्चान्तर्जगतो यो जगच्च यः ॥ १०-९-१३ ॥

The Supreme Personality of Godhead has no beginning and no end, no exterior and no interior, no front and no rear. In other words, He is all-pervading. Because He is not under the influence of the element of time, for Him there is no difference between past, present and future; He exists in His own transcendental form at all times. Being absolute, beyond relativity, ॥ 10-9-13 ॥

english translation

पूर्ण पुरुषोत्तम भगवान् का न आदि है, न अन्त, न बाह्य है न भीतर, न आगा है न पीछा। दूसरे शब्दों में, वे सर्वव्यापी हैं। चूँकि वे काल तत्त्व के वशीभूत नहीं हैं अतएव उनके लिए भूत, वर्तमान तथा भविष्य में कोई अन्तर नहीं है। वे सदा-सर्वदा अपने दिव्य स्वरूप में रहते हैं। सर्वोपरि तथा परम होने के कारण सभी वस्तुओं के कारण-कार्य होते हुए भी वे कारण-कार्य के अन्तरों से मुक्त रहते हैं। ॥ १०-९-१३ ॥

hindi translation

तं मत्वाऽऽत्मजमव्यक्तं मर्त्यलिङ्गमधोक्षजम् । गोपिकोलूखले दाम्ना बबन्ध प्राकृतं यथा ॥ १०-९-१४ ॥

He is free from distinctions between cause and effect, although He is the cause and effect of everything. That unmanifested person, who is beyond the perception of the senses, had now appeared as a human child, and mother Yaśodā, considering Him her own ordinary child, bound Him to the wooden mortar with a rope. ॥ 10-9-14 ॥

english translation

वही अव्यक्त पुरुष, जो इन्द्रियातीत हैं, अब मानवीय बालक के रूप में प्रकट हुए थे और माता यशोदा ने उन्हें सामान्यसा अपना ही बालक समझ कर रस्सी के द्वारा ओखली से बाँध दिया। ॥ १०-९-१४ ॥

hindi translation

तद्दाम बध्यमानस्य स्वार्भकस्य कृतागसः । द्व्यङ्गुलोनमभूत्तेन सन्दधेऽन्यच्च गोपिका ॥ १०-९-१५ ॥

When mother Yaśodā was trying to bind the offending child, she saw that the binding rope was short by a distance the width of two fingers. Thus she brought another rope to join to it. ॥ 10-9-15 ॥

english translation

जब माता यशोदा उत्पाती बालक को बाँधने का प्रयास कर रही थीं तो उन्होंने देखा कि बाँधने की रस्सी दो अंगुल छोटी पड़ रही थी। अत: उसमें जोडऩे के लिए वे दूसरी रस्सी ले आईं। ॥ १०-९-१५ ॥

hindi translation