Srimad Bhagavatam
Progress:5.3%
श्रीशुक उवाच नन्दस्त्वात्मज उत्पन्ने जाताह्लादो महामनाः । आहूय विप्रान् वेदज्ञान् स्नातः शुचिरलङ्कृतः ॥ १०-५-१ ॥
Śukadeva Gosvāmī said: Nanda Mahārāja was naturally very magnanimous, and when Lord Śrī Kṛṣṇa appeared as his son, he was overwhelmed by jubilation. Therefore, after bathing and purifying himself and dressing himself properly, ॥ 10-5-1 ॥
english translation
शुकदेव गोस्वामी ने कहा : नन्द महाराज स्वभाव से अत्यन्त उदार थे अत: जब भगवान् श्रीकृष्ण ने उनके पुत्र रूप में जन्म लिया तो वे हर्ष के मारे फूले नहीं समाए। अतएव स्नान द्वारा अपने को शुद्ध करके तथा समुचित ढंग से वस्त्र धारण करके ॥ १०-५-१ ॥
hindi translation
zrIzuka uvAca nandastvAtmaja utpanne jAtAhlAdo mahAmanAH । AhUya viprAn vedajJAn snAtaH zuciralaGkRtaH ॥ 10-5-1 ॥
hk transliteration by Sanscriptवाचयित्वा स्वस्त्ययनं जातकर्मात्मजस्य वै । कारयामास विधिवत्पितृदेवार्चनं तथा ॥ १०-५-२ ॥
He invited brāhmaṇas who knew how to recite Vedic mantras. After having these qualified brāhmaṇas recite auspicious Vedic hymns, he arranged to have the Vedic birth ceremony celebrated for his newborn child according to the rules and regulations, and he also arranged for worship of the demigods and forefathers. ॥ 10-5-2 ॥
english translation
उन्होंने वैदिक मंत्रों का पाठ करने वाले ब्राह्मणों को बुला भेजा। जब ये योग्य ब्राह्मण शुभ वैदिक स्तोत्रों का पाठ कर चुके तो नन्द ने अपने नवजात शिशु के जात-कर्म को विधिवत् सम्पन्न किए जाने की व्यवस्था की। उन्होंने देवताओं तथा पूर्वजों की पूजा का भी प्रबन्ध किया। ॥ १०-५-२ ॥
hindi translation
vAcayitvA svastyayanaM jAtakarmAtmajasya vai । kArayAmAsa vidhivatpitRdevArcanaM tathA ॥ 10-5-2 ॥
hk transliteration by Sanscriptधेनूनां नियुते प्रादाद्विप्रेभ्यः समलङ्कृते । तिलाद्रीन् सप्त रत्नौघशातकौम्भाम्बरावृतान् ॥ १०-५-३ ॥
Nanda Mahārāja gave two million cows, completely decorated with cloth and jewels, in charity to the brāhmaṇas. He also gave them seven hills of grain, covered with jewels and with cloth decorated with golden embroidery. ॥ 10-5-3 ॥
english translation
नन्द महाराज ने ब्राह्मणों को वस्त्रों तथा रत्नों से अलंकृत बीस लाख गौवें दान में दीं। उन्होंने रत्नों तथा सुनहरे गोटे वाले वस्त्रों से ढके तिल से बनाये गये सात पहाड़ भी दान में दिए। ॥ १०-५-३ ॥
hindi translation
dhenUnAM niyute prAdAdviprebhyaH samalaGkRte । tilAdrIn sapta ratnaughazAtakaumbhAmbarAvRtAn ॥ 10-5-3 ॥
hk transliteration by Sanscriptकालेन स्नानशौचाभ्यां संस्कारैस्तपसेज्यया । शुध्यन्ति दानैः सन्तुष्ट्या द्रव्याण्यात्माऽऽत्मविद्यया ॥ १०-५-४ ॥
O King, by the passing of time, land and other material possessions are purified; by bathing, the body is purified; and by being cleansed, unclean things are purified. By purificatory ceremonies, birth is purified; by austerity, the senses are purified; and by worship and charity offered to the brāhmaṇas, material possessions are purified. By satisfaction, the mind is purified; and by self-realization, or Kṛṣṇa consciousness, the soul is purified. ॥ 10-5-4 ॥
english translation
हे राजन्, समय बीतने के साथ ही, धरती तथा अन्य सम्पत्ति शुद्ध हो जाती हैं; स्नान से शरीर शुद्ध होता है और सफाई करने से मलिन वस्तुएँ शुद्ध होती हैं। संस्कार अनुष्ठानों से जन्म शुद्ध होता है, तपस्या से इन्द्रियाँ शुद्ध होती हैं तथा पूजा से और ब्राह्मणों को दान देने से भौतिक सम्पत्ति शुद्ध होती है। सन्तोष से मन शुद्ध होता है और आत्मज्ञान अर्थात् कृष्णभावनामृत से आत्मा शुद्ध होता है। ॥ १०-५-४ ॥
hindi translation
kAlena snAnazaucAbhyAM saMskAraistapasejyayA । zudhyanti dAnaiH santuSTyA dravyANyAtmA''tmavidyayA ॥ 10-5-4 ॥
hk transliteration by Sanscriptसौमङ्गल्यगिरो विप्राः सूतमागधवन्दिनः । गायकाश्च जगुर्नेदुर्भेर्यो दुन्दुभयो मुहुः ॥ १०-५-५ ॥
The brāhmaṇas recited auspicious Vedic hymns, which purified the environment by their vibration. The experts in reciting old histories like the Purāṇas, the experts in reciting the histories of royal families, and general reciters all chanted, while singers sang and many kinds of musical instruments, like bherīs and dundubhis, played in accompaniment. ॥ 10-5-5 ॥
english translation
ब्राह्मणों ने मंगलकारी वैदिक स्तोत्र सुनाए जिनकी ध्वनि से वातावरण शुद्ध हो गया। प्राचीन इतिहासों या पुराणों को सुनाने वाले, राजपरिवारों के इतिहास सुनाने वाले तथा सामान्य वाचकों ने गायन किया जबकि गवैयों ने भेरी, दुन्दुभी आदि अनेक प्रकार के वाद्य यंत्रों की संगत में गाया। ॥ १०-५-५ ॥
hindi translation
saumaGgalyagiro viprAH sUtamAgadhavandinaH । gAyakAzca jagurnedurbheryo dundubhayo muhuH ॥ 10-5-5 ॥
hk transliteration by Sanscript